फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू जीप ने छात्रा को रौंदा, विरोध में तोड़फोड़, जाम

Tue, 22 Sep 2015 12:58 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। दुर्घटना से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। रोडवेज की दो बसों समेत चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


मौके की नजाकत को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मान-मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ। दुर्घटना कर भाग रहे वाहन को पड़ोसी जिले की पुलिस ने पकड़ लिया है।

महराजगंज थाना क्षेत्र के नंद किशोर पब्लिक मेमोरियल स्कूल में छुट्टी होने के बाद सोमवार को दूसरी पहर छात्र-छात्राएं वापस अपने घरों को जा रहे थे।

इसी दौरान गणेश बाबा चौराहे के पास एक जीप ने क्षेत्र के छतरा गांव निवासी कक्षा चार की छात्रा अंजली (10) पुत्री अनिल कुमार यादव की साइकिल को टक्कर मार दी और साथ चल रही छात्रा मुस्कान की साइकिल को चपेट में ले लिया। अंजली की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि उसका भाई कक्षा दो का छात्र आरजू यादव (8) और गांव की ही कक्षा आठ की छात्रा मुस्कान यादव (13) पुत्री ओंकारनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं।

दुर्घटना करने वाला वाहन मौके से भाग गया। घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और सड़क पर उतर आये। खबर फैलने पर छतरा समेत आसपास के गांवों बीठलपुर, बरईपारा, कनकपुर, मया बाजार के लोग भी मौके पर आ धमके। रोड जाम की खबर पर महराजगंज पुलिस की मदद के लिए गोसाईगंज, अयोध्या, पूराकलंदर व तारुन थाने की पुलिस को भी बुला लिया गया।

वहीं एसपी देहात कुलदीप नारायण और एसडीएम सदर अमित सिंह व सीओ सदर अरुणचंद्र भी मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गये।

नाराज लोगों ने पुलिस की मौजूदगी के बावजूद उधर से गुजर रही चारबाग व अंबेडकरनगर डिपो की रोडवेज और दो प्राइवेट बसों को अपने गुस्से का शिकार बनाया और क्षतिग्रस्त कर दिया। दो घंटे की मान-मनौव्वल और दुर्घटना करने वाले वाहन के पकड़े जाने की जानकारी देकर स्थानीय लोगों को शांत कराया।

सीओ सदर ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन को पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर की इब्राहिमपुर थाना पुलिस ने ऐनवा चौकी के पास पकड़ लिया है। मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें