फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से बाइक में लगी आग, दो जख्मी

Thu, 03 Mar 2016 12:08 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम नबीगंज के पास मंगलवार की रात बाइक की एक तेज रफ्तार जीप से जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक रगड़ती हुई दूर तक गई जिससे उसमें आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


जहां से एक युवक को गंभीरावस्था में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद जीप लेकर चालक भाग गया है। वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। ग्राम नबीगंज के पास शारदा सहायक नहर पुल पर देर रात बाइक और जीप में टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर बाइक की रगड़ से निकली चिंगारी से गाड़ी में आग लग गई। बाइक में लपटें देख आसपास के लोग दौड़े तब तक दुर्घटना करने वाला चार पहिया वाहन भाग निकला। दुर्घटना में विशाल दुबे (16) पुत्र दुर्गा प्रसाद व विवेक (18) पुत्र जगदंबा दोनों उचितपुर थाना रौनाही क्षेत्र के निवासी हैं, जो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। विशाल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफ र कर दिया और दूसरे घायल विवेक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें