फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत ने मसौधा में किया रोड शो

Sat, 06 Feb 2016 12:07 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि गुरुवार को सोहावल में रोड शो के दौरान उनको जनता में उत्साह दिखा। सरकार की खराब नीतियों से परेशान किसान, नौजवान, मजदूर व पीड़ित-शोषित चौधरी चरण सिंह की नीतियों की ओर आकर्षित है।
विज्ञापन


रालोद मजबूत सियासी विकल्प बनकर उभर रहा है। जनता प्रदेश सरकार के कामकाज से नाराज है। सरकार वादों को पूरा नहीं कर पाई। उपचुनाव में जनता वोट के माध्यम से अपने गुस्से का इजहार करेगी। चुनाव परिणाम सकारात्मक रहेगा। पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव में एक मजबूत विकल्प देने की दिशा में काम क र रही है।

उन्होंने रोहित वेमुला के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला। श्री चौधरी शुक्रवार को बीकापुर उपचुनाव के मद्देनजर मसौधा में रोड शो के लिए रवाना होने के पूर्व पार्टी प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान समेत पदाधिकारियों के साथ सिविल लाइन स्थित एक होटल में मीडिया से मुखातिब थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे भी सियासी लोग हैं जो दंगे पर गर्व का अनुभव करते हैं, तभी तो कहा जा रहा है कि दंगे के चलते ही राजनीति उत्कर्ष मिला और सत्ता हासिल हुई। कहा कि बीकापुर शुरूआत है, पार्टी सूबे में एक मजबूत विक ल्प प्रदान करने के लिए किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचारधारा के पोषक दलों से बातचीत कर रही है।

इसके बाद जयंत ने पार्टी प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान, अलीगढ़ के विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी व गाजियाबाद मोदीनगर के विधायक पं. सुदेश शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री व पार्टी राष्ट्रीय महासचिव डा. मसूद अहमद, पूर्व विधायक शिवकरन सिंह, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह परमार तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव चौधरी गोपीचंद के साथ रोड शो किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें