फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगे रोक

Thu, 14 Jan 2016 11:59 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को एडीएम प्रशासन चतुर्भुज गुप्त से मुलाकात कर डीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें राजकीय आईटीआई बेनीगंज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य के संरक्षण में संस्थान में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा कि 16 दिसंबर 2015 को आईटीआई में कुछ शीशम के पेड़ गिर गए थे।

इन्हें अवैध रूप से कई टुकड़ों में काटकर ट्रक द्वारा ले जाने का प्रयास हुआ लेकिन कर्मचारियों के विरोध से सफल नहीं हो सका था। प्रधानाचार्य द्वारा जिले में स्थित निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की प्रयोगात्मक परीक्षा में उन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन


इनकी एक शिफ्ट की उपकरणों की क्षमता 50 बच्चों की थी लेकिन उन विद्यालयों में 500 से लेकर 1000 बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। मनीष पांडेय, रवि मौर्य, विमल श्रीवास्तव, कुलदीप पांडेय, सत्यप्रकाश तिवारी आदि प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आईटीआई में हो रही अनियमितता की जांच व कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें