फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के आरोप में दरोगा निलंबित

Thu, 09 Jul 2015 11:12 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा न कर पाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। विवेचना में लापरवाही के आरोप में नगर कोतवाली के एक दरोगा को निलंबित किया गया तथा शराब के नशे में हंगामा के आरोपी चीता सिपाही को निलंबित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


उधर सैनिक सम्मेलन में जवानों व अधिकारियों की समस्याएं सुनी गईं व उनके निस्ताण का निर्देश दिया गया। जबकि महकमे से रिटायर चार फॉलोवर तथा एक मुख्य आरक्षी को एसएसपी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

गुरुवार को एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक बुलाई थी। सुबह दस से शाम चार बजे तक चली इस बैठक में एसएसपी ने रमजान, ईद, अलविदा की नमाज, अयोध्या के सावन झूला मेला, शिवरात्रि आदि को लेकर तैयारियां पूरी करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


 कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाये रखने के लिए हर कोशिश करें। विवेचनाओं के निस्तारण की समीक्षा करते हुए लापरवाही मिलने पर नगर कोतवाली के दारोगा त्रिभुवन नरायण सिंह को निलंबित कर दिया

हिदायत दी कि सात साल से ऊपर की सजा वाले दिसंबर 14 तक के मामलों की विवेचना हर हाल में पूरे कर लें। आरेजी परिसर के पास दो दिन पूर्व चीता सिपाही की ओर से नशे में हंगामा करने के कारण उसे निलंबित करने का निर्देश दिया गया।

जाली नोट प्रकरण में गैंगस्टर, महिला संबधी अपराधों में गुंडा एक्ट तथा चोरी, वाहन चोरी, लूट, नकबजनी आदि के मामलों में गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की हिदायत दी।

पंचायत चुनाव को लेकर थाना स्तर पर पंचायत रजिस्टर बनवा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, असामाजिक तत्व, मददगारों आदि की सूचना दर्ज कराने की बात कही।

वांछितों, वांरटियों व ईनामी की गिरफ्तारी व लंबित मुकदमों के निस्तारण का निर्देश दिया। कानून व्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए थाना व कोतवाली प्रभारियों को ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्रवाई को कहा।

दस साल के चोरी, नकबजनी, लूट आदि के आरोपियों की निगरानी तथा उनके खिलाफ कार्रवाई को कहा गया। पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि सैनिक सम्मेलन में मातहतों की समस्याओं की सुनवाई कर संबंधित को निराकरण कराने का निर्देश दिया गया है।

अपराध समीक्षा बैठक में एसपी देहात कुलदीप नरायण, एसपी सिटी आरएस गौतम, सीओ सिटी यमुना प्रसाद, सीओ बीकापुर एमपी चौहान, सीओ सदर संतोष कुमार, सीओ रुदौली संतोष कुमार, सीओ मिल्कीपुर नवीन नायक समेत सभी थाना-कोतवाली तथा शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें