फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: किशोर के हाथ बांधे, मुंह में पन्नी ठूंसकर पुलिया के नीचे फेंका

Sun, 01 Oct 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाने के अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज के पास स्थित पुलिया के नीचे शनिवार सुबह एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिला। उसके मुंह में पॉलिथीन ठूंसकर सिर गर्दन तक झोले में भरा हुआ था। साथ ही हाथ भी बंधे थे। मॉर्निंग वॉक पर निकले बच्चों ने पुलिया के नीचे किसी के जोर-जोर से सांस लेने की आहट मिलने के बाद उन्होंने किशोर को बाहर निकाला। पुलिस ने किशोर को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इनायतनगर थाना क्षेत्र के मुगीशपुर गांव निवासी सियाराम यादव का बेटा शिवम यादव (16) शुक्रवार रात खाना खाकर अपने बिस्तर पर सोया हुआ था। वह रात करीब एक बजे अचानक बिस्तर से लापता हो गया। शनिवार सुबह दौड़ लगाने निकले लड़के इनायतनगर थाना क्षेत्र की सीमा स्थित रामगंज पुलिया के पास आराम करने के लिए रुके थे। जहां उन्हें पुलिया के नीचे से किसी व्यक्ति के जोर-जोर से सांस लेने की आहट मिली। लड़कों ने पुलिया के नीचे जाकर देखा तो एक किशोर जिसका सिर गर्दन तक पॉलिथीन के झोले से ढका हुआ था, उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। लड़कों ने पहले तो पीआरबी 112 को फोन किया। लड़कों ने अपने-अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए किशोर के सिर में बंधा झोला खोलना शुरू किया। सिर के ऊपर बंधे पॉलिथीन के झोले को बाहर निकालने के बाद लड़कों ने देखा कि किशोर के मुंह में पन्नी ठूंसी हुई है। इसे भी लड़कों ने निकाला। लेकिन किशोर बेहोश हो गया था और लंबी-लंबी सांस खींच रहा था। इतने में पीआरवी 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और उन्होंने किशोर को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया।
शिवम सर्वोदय इंटर काॅलेज रामगंज में कक्षा 12 का छात्र है। पीआरवी पुलिस टीम के हाथ किशोर का मोबाइल लग गया है, जिसमें किशोर के एक दोस्त ने व्हाट्सएप पर मैसेज लिखा था कि आपके साथ कुछ गलत होने वाला है। पुलिस अब मोबाइल के सहारे किशोर की हत्या के प्रयास में शामिल अपराधियों तक पहुंचने की जुगत में है। इनायतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, छानबीन की जा रही है। अस्पताल में किशोर का इलाज चल रहा है। हालत स्थिर है। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर घटना में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है कि छात्र को अगवा करने वाले लोग कौन हैं। अभी कुछ दिनों पहले एक महिला को भी इसी जगह इसी तरह हाथ-पैर बांधकर बोरी में भरकर सड़क के किनारे अधजली स्थिति में छोड़कर कुछ लोग फरार हो गए थे। आरोपियों का आज तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें