फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में 41 हजार परीक्षार्थी हुए कम

Thu, 05 Jan 2017 10:26 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
इस बार यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की तादात में कमी हो गई है। मंडल में 41 हजार परीक्षार्थी पिछले वर्ष के सापेक्ष कम हो गए हैं जिसके कारण परीक्षा केंद्रों की तादाद भी कम हो गई है।
विज्ञापन

मंडलीय समिति ने वर्ष 2017 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।

फैजाबाद मंडल में 751 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम होगा। कुल तीन लाख 69 हजार 880 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं जो कि पिछले वर्ष से 41 हजार कम हैं। इनमें हाईस्कूल में दो लाख 12 हजार 994 तथा इंटरमीडिएट में 83 हजार 298 परीक्षार्थी हैं।

फैजाबाद जिले में वर्ष 2016 में 213 परीक्षा केंद्र बने थे लेकिन इस बार कुल 193 परीक्षा केंद्रों पर ही परीक्षा होगी। जनपदीय समिति ने 156 केंद्र ही प्रस्तावित किया था लेकिन मंडलीय समिति ने 193 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है। गौरतलब है कि जिला समिति ने गत वर्ष के जिन 57 केंद्रों को काट दिया था, उनमें से 21 केंद्रों को फिर से बहाल कर दिया। इसके अलावा जिले में 16 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें