फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पटाखों में विस्फोट, घर की छत उड़ी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना क्षेत्र महाराजगंज के पूराबाजार में चार नवंबर की सुबह एक घर में हुए विस्फोट से एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि घर की छत उड़ गई व उसकी ईंटें काफी दूर जाकर गिरीं। यही नहीं इस विस्फोट से आसपास के घर भी हिल गए। पुलिस के अनुसार इस घर में अवैध रूप से पटाखा रखा गया था जिसे दीपावली की शाम बेचा जाना था। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूराबाजार निवासी महेश गुप्ता (23) बाजार स्थित अपने दो मंजिला मकान के निचले तल पर किराने की दुकान चलाता था। ऊपर की मंजिल पर उसने गोदाम बना रखा था। वह यहां अकेला ही रहता था जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाजार स्थित पुश्तैनी मकान में रहते हैं। दीपावली के दिन सुबह करीब साढ़े 11 बजे ऊपर की मंजिल पर जोरदार धमाका हुआ जिससे मकान की छत उड़ गई, घर व दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में महेश बुरी तरह घायल हो गया।
धमाका सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी पूराबाजार प्रभारी राम अवतार राम दलबल के साथ पहुंचे और मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हुए महेश को बाहर निकालकर मंडलीय अस्पताल दर्शननगर में भर्ती कराया जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां दीपावली के दूसरे दिन महेश की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महेश अपने चचेरे भाई श्रीराम के साथ मिलकर दीपावली पर बेचने के लिए दुकान के ऊपरी हिस्से में अवैध पटाखे रखे हुए था। पटाखा नीचे उतारते समय अचानक गिरने से उसमें विस्फोट हो गया। महाराजगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि चौकीदार सर्वजीत निवासी पूराबाजार की तहरीर पर महेश गुप्ता व उसके चचेरे भाई श्रीराम गुप्ता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्जकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें