फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन्नीपुर के हॉस्पिटल में होगा गंभीर रोगों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर धन्नीपुर गांव में मिली 5 एकड़ भूमि पर मस्जिद के अलावा प्रस्तावित हॉस्पिटल में गंभीर रोगों का इलाज हो सकेगा। इसकी रणनीति इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की ओर से तय की जा चुकी है। हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रो व किडनी की यूनिटें स्थापित होंगी। इसमें वेंटीलेटर व डायलिसिस की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। साथ ही कुपोषण से जूझ रहे रोगियों पर भी ट्रस्ट की विशेष नजर है।
विज्ञापन

धन्नीपुर गांव में सुन्नी वक्फ बोर्ड को मिली 5 एकड़ भूमि पर मस्जिद, हॉस्पिटल व कल्चरल सेंटर बनाये जाने की योजना है। मस्जिद के लिए 15 हजार स्क्वायर फीट भूमि निर्धारित है। शेष भाग पर हॉस्पिटल व कल्चरल सेंटर बनना है। पूरा नक्शा बनाने का जिम्मा मशहूर आर्किटेक्ट एसएम अख्तर को दिया गया है। ट्रस्ट ने मस्जिद व कल्चरल सेंटर से पहले हॉस्पिटल का नक्शा तैयार करने की बात आर्टिटेक्ट से की है।
ट्रस्ट के मानना है कि हॉस्पिटल के निर्माण से लेकर समस्त चीजों में काफी तैयारी करनी है। इसलिए इसका नक्शा पहले मिलना जरूरी है। ट्रस्ट ने हॉस्पिटल को बनाने के लिए आसपास के इलाके का सर्वे किया है। सर्वे में पाया गया है कि आसपास के इलाके में हार्ट, किडनी व कुपोषण संबंधी बीमारी के काफी लोग परेशान हैं। इसके लिए ट्रस्ट ने अस्पताल में कार्डियोलॉजी, किडनी व कुपोषण की अलग यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

इसमें हृदय रोगियों के लिए वेंटीलेटर समेत चिकित्सक, डायलिसिस यूनिट स्थापित किया जाना तय किया है। साथ ही कुपोषण रोगियों के लिए विशेष अभियान चलाकर इसकी दर को कम किया जाना तय हुआ है। हॉस्पिटल किसी विशेष धर्म समूह का नहीं बल्कि सभी रोगियों का इलाज करेगा। हॉस्पिटल चैरिटी बेस पर संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें