फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल बना नहीं दे दिया 7 करोड़ का ठेका

Sun, 04 Oct 2015 11:25 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर डालने वाली फर्माें में एक की परिवार की दो फर्में हैं, जिसमें से एक की आपूर्ति दर अधिक तो दूसरे की कम दिखा ठेके दे दिए गए हैं। मामले में अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एचएन तिवारी ने टेंडर की कार्रवाई रोक दी है। मामले में रिकॉर्ड तलब कर जांच बिठा दी है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राधेश्याम यादव ने कुमारगंज स्थित निर्माणाधीन सौ शैय्या अस्पताल के लिए सात करोड़ से अधिक का उपकरण खरीद के लिए आर्डर दिया है। जबकि अस्पताल का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है, और चिकित्सकों की तैनाती भी नहीं है। ऐसे में उपकरण किस लिए खरीदे जा रहे हैं।

ऐसा ही मामला मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर के लिए तीन सौ बेड का उपकरण खरीदने मामले में सामने आने पर शासन से जांच कराई जा रही है। ये उपकरण अस्पताल शुरू होने से तीन साल पहले की मंगा लिए गए थे जो उपयोगिता के अभाव में खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन


कुमारगंज मामले में टेंडर प्रक्रिया की तमाम खामियां वित्त एवं लेखाधिकारी ने उजागर की। वित्त एवं लेखाधिकारी अपर्णा सिंह की आपत्ति पर सीएमओ ने प्रशासनिक अधिकारी डॉ. देशबंधु के साथ वित्त एवं लेखाधिकारी की टेक्नीकल जांच के लिए एक संयुक्त कमेटी गठित कर दी है।

इसी बीच एके इंटरप्राइजेज एलडीए कॉलोनी लखनऊ ने अपर निदेशक कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की है। अपर निदेशक ने फौरी तौर पर सीएमओ को पत्र भेज कर फौरी तौर पर जांच होने तक टेंडर प्रक्रिया को निरस्त किए जाने का निर्देश दिया है।

साथ ही छह अक्तूबर को पटल सहायक, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. देशबंधु और सीएमओ को दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अपर निदेशक के पत्र के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें