फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की घनी चादर से ढंका जिला

Fri, 30 Dec 2016 10:50 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
शुक्रवार को कैंट मार्ग पर कोहरे में लाइट जलाकर गंतव्य की ओर जाते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में लगातार होती बर्फबारी व पछुआ हवा से मैदानी इलाकों में गलन और बढ़ गई है। शहर से लेकर देहात तक कोहरे की घनी चादर से ढंके रहे। पछुआ हवा चलने से आमजन के साथ बेजुबानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


हवा का रुख ऐसा ही रहा तो अगले 24 घंटों में जिले में गलन तथा ठंड में और इजाफा होगा। तहसील, जिला और नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में शाम-सुबह जहां-तहां जल रहे हांड़कंपाऊ ठंड के आगे नाकाफी हो गये हैं।

गरीबों, बेसहारों के बीच कहीं-कहीं कंबल वितरण जरूर हुआ, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। नरेन्द्रदेव कृषि विवि. कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि पश्चिमी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और पछुआ हवा चलने से सुबह-शाम और रात का तापमान लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन


रात्रि का तापमान सात डिग्री पहुंच जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ ने वातावरण में गलन बढ़ा दी है। आज भी विक्षोभ की स्थिति है।  उन्होंने ठंड बढ़ने की संभावना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें