फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 3106 गरीबों को मुहैय्या कराई जाएगी छत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 3106 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत मुहैय्या कराई जाएगी। सेक सूची के छूटे पात्र भी इसके तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत लाभार्थियों के चयन के साथ धन की पहली किश्त का आवंटन शुरू हो गया है। लाभार्थियों को आवास के साथ सहजन के दो पौधे, शौचालय और बिजली कनेक्शन भी दिया जाएगा। योजना में गरीबों से आवास के नाम पर वसूली की किसी भी शिकायत पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 3106 गरीबों को आवास मुहैय्या कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने लक्ष्य तय कर दिया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सामान्य वर्ग के शेष रह गए लाभार्थियों को आवास दिया जाएगा। वित्तीय साल 2019-20 में अब तक कुल 1996 लाभार्थी पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमेें से अब तक कुल 1715 लाभार्थियों को आवास निर्माण की पहली किश्त 40 हजार रुपये प्रति लाभार्थी की दर से उनके खातों में भेज दिया गया है। अन्य लाभार्थियों की पात्रता की जांच के बाद धन आवंटन की तैयारी है।
आवास के लाभार्थियों को परिसर में लगाने के लिए नि:शुल्क सहजन के दो पौधे दिए जाएंगे। इन्हें 15 अगस्त को रोपना होगा। बिजली कनेक्शन के साथ ही लाभार्थियों के आवास में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
लाभार्थी से आवास निर्माण में काम करने की 90 दिन की मंजूरी भी लाभार्थी के खाते में मनरेगा के तहत दिए जाने की व्यवस्था है।
सेक सूची में नाम होने के बावजूद आवास का लाभ न पाने वाले पात्र लोग भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते उनके पास पक्का मकान, बाइक जैसे सामान न हों। वह लोग ब्लॉक से जिला मुख्यालय पर परियोजना निदेशक के पास अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जांच के बाद पात्र पाए जाने पर उन्हें भी आवास की सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन

आवास के नाम पर वसूली की करें शिकायत : पीडी
परियोजना निदेशक कमलेश कुमार सोनी ने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को निर्माण के लिए चयन के बाद धन आवंटन किया जा रहा है। वह पात्र लोग भी अपना आवेदन कर सकते हैं। जिनका नाम सेक सूची में है लेकिन उन्हें आवास का लाभ नहीं मिला है। बशर्ते उनके पास पक्का मकान, बाइक जैसे सामान न हो। उन्होंने कहा कि आवास के नाम पर यदि कोई व्यक्ति पैसा मांगता है तो इसकी शिकायत उनके मोबाइल नंबर 9454465328 पर सीधे करें। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें