फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पूरे देश में हिंदुओं की मदद कर रही हिंदू हेल्पलाइन

Thu, 18 May 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से स्थापित हिंदू हेल्पलाइन की बैठक रामकृष्ण मंदिर में मंगलवार शाम हुई। हिंदू हेल्पलाइन के राष्ट्रीय महामंत्री हेमंत त्रिवेदी ने बताया कि हिंदू हेल्पलाइन पूरे देश में हिंदुओं की सहायता कर रही है। कोई हिंदू किसी भी विपदा में हों, हेल्पलाइन नंबर 07588682181 पर कॉल करने पर तत्काल वहां के कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सेवा की ललक और बढ़ाने के लिए हम लोग प्रत्येक जिले में प्रवास कर रहे हैं और हिंदू हेल्पलाइन से कार्यकर्ताओं को जोड़ रहे हैं। बैठक में हिंदू हेल्पलाइन के क्षेत्रीय मंत्री अशोक सिंह शेखर, प्रांतीय मंत्री गया प्रसाद, वेद प्रकाश सचान, डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें