फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रॉपर्टी डीलर से मांगी पांच लाख की रंगदारी, शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 17 May 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में रंगदारी मांगने वाला आरोपी।
विज्ञापन
पटरंगा (अयोध्या)। क्षेत्र के एक प्रॉपर्टी डीलर से 3.50 लाख रुपये वसूलने के बाद पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार रात पकड़ लिया। आरोपी बाराबंकी के सरकारी स्कूल का अध्यापक है।
विज्ञापन

रंगदारी पटरंगा क्षेत्र के गनौली निवासी प्रॉपर्टी डीलर संजय कुमार यादव से मांगी जा रही थी। आरोप है कि मवई क्षेत्र के नेवरा निवासी अश्वनी कुमार यादव पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। वह इससे पहले संजय से 3.50 लाख की रंगदारी ले चुका हैं। संजय की तहरीर केस दर्ज कर पुलिस ने सोमवार रात आरोपी अश्वनी को पटरंगा नेवरा मार्ग पर दुल्लापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी बाराबंकी के दरियाबाद ब्लॉक क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में अध्यापक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें