फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट : जुड़वां स्टेशनों पर बढ़ी सतर्कता

Mon, 27 Jul 2015 11:50 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दस्ते चौक-चौराहों पर जांच तथा तलाशी के अभियान में जुट गये। शांति व सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले अधिकारियों का काफिला सड़क पर निकल आया और सतर्कता की निगरानी शुरू हो गई।
विज्ञापन


शहर से लेकर देहात तक पुलिस संदिग्धों की तलाश के साथ असामाजिक तत्वों की हरकतों पर नजर बनाये रखी। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार तिवारी और जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि पंजाब की घटना को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

बलों को ट्रेनों और स्टेशनों पर तैनात कर दिया गया है। स्टेशन पर आने-जाने वालों और संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है। जीआरपी, आरपीएफ निरीक्षकों ने दरोगाओं और कांस्टेबिलों के साथ अचानक प्लेटफॉर्मों, बुकिंग घर, पार्सल घर, पैसेंजर हाल, साइकिल स्टैंडों पर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


 इससे अनजान यात्री और दूसरे लोग भौचक रह गये। जीआरपी प्रभारी डीके वर्मा ने बताया कि सावन झूला मेला व आतंकी हमले पर जारी हाई अलर्ट को देखते हुए तलाशी अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि फैजाबाद और अयोध्या संवेदनशील रेलवे स्टेशनों में शामिल हैं। ऐसे में पूरी टीम के साथ सभी प्लेटफॉर्मों, महिला-पुरुष प्रतीक्षालयों, पैसेंजर हाल, सरकुलेटिंग एरिया, बुकिंग हाल, टिकट घर, आरक्षण केंद्रों और गुजरती ट्रेनों को खंगाला गया।

एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि एडीएम सिटी राम निवास शर्मा के साथ भ्रमण कर ड्यूटी तथा निगरानी चेक की गई है। सुरक्षा-व्यवस्था चौकस चल रही है। रोडवेज, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों की दस्तों के साथ सघन जांच-तलाशी कराई जा रही है।

मातहतों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। आम जनता से संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति आदि की जानकारी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को देने की अपील की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें