अयोध्या के क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में हवन-पूूजन करते संत-धर्माचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान द्वारा पकड़े गए भारतीय वायुसेना के जवान अभिनंदन की सलामती के लिए रामनगरी के संतों ने बृहस्पतिवार को हवन-पूजन किया। पौराणिक क्षीरेश्वरनाथ मंदिर संत राजूदास के निर्देशन में संतों ने वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य हवन पूजन कर वायुसेना के जवान अभिनंदन के सलामती की कामना की।
संत राजूदास ने कहा कि हवन पूजन कर हमने जहां जवान की रक्षा सुरक्षा की कामना की है वहीं प्रधानमंत्री मोदी का आत्मबल मजबूत हो, देश के जवानों को शक्ति मिले इसकी भी कामना की है। कहा कि देश का बच्चा-बच्चा, संत समाज भारतीय सेना एवं मोदी के साथ खड़ा है।
अब पाकिस्तान को सबक सिखाने की जरूरत है, विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का नामो निशान मिटा दिया जाना चाहिए क्यों कि पाकिस्तान पूरे विश्व में आतंकवाद का पोषक है। हवन पूजन में आचार्य प्रवीण शर्मा, आचार्य सतीश वैदिक सहित अन्य मौजूद रहे।