अयोध्या । शहर के अंगूरी बाग स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने गुरुवार को कैश वैन के गार्ड द्वारा गन लोड करते समय अचानक फायरिंग हो गई। गोली सीधा जाकर कैश वैन के गेट के अंदर घुस गई। घटना के समय बैंक में काफी लोग मौजूद थे, गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
गुरुवार को अंगूरी बाग स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने कैश बैन के गार्ड नीरज त्रिवेदी अपनी गन लोड कर रहे थे कि इसी समय अचानक फायरिंग हो गई। गोली सीधा जाकर कैश वैन के गेट के अंदर घुस गई। घटना के समय बैंक के आसपास काफी लोग मौजूद थे, हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर एसआई चौक अदील अहमद मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।