फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमनामी बाबा के सामानों की शिफ्टिंग में आई तेजी

Sun, 28 Feb 2016 12:06 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोषागार के डबल लॉक में रखे गुमनामी बाबा/भगवानजी के सामानों की शिफ्टिंग में शनिवार को तेजी आ गई। डबल लॉक के सात बक्सों को खोलकर इनके सामानों की वीडियो व फोटोग्राफी कराए जाने के साथ इंवेंट्री तैयार की गई।
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कोषागार के चैनलों पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। शनिवार को यहां राज्य संग्रहालय के निदेशक भी कार्रवाई की बाबत पहुंचे थे। इन सामानों को सुरक्षित रखा जा रहा है।

वीडियोग्राफी के पूरा होने के बाद इनको अयोध्या के सरयू तट स्थित अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में सुरक्षित एवं प्रदर्शित किया जाएगा। कोषागार के डबल लॉक में रखे गुमनामी बाबा/भगवानजी के 24 बक्सों को खोलकर सामानों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराए जाने का काम शुक्रवार को शुरू किया गया था।
विज्ञापन


प्रशासनिक समिति के अफसरों और कर्मचारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को दो बक्सों के सामानों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई थी। शनिवार को सुबह सवा दस बजे से कार्य शुरू किया गया। बताया गया है कि शाम लगभग पांच बजे तक चली इस कार्रवाई में सात बक्सों को खोलकर इनके सामानों को निकालकर वीडियोग्राफी कराई गई।

सूत्रों के मुताबिक इन बक्सों में घरेलू उपयोग के सवा दो सौ से ज्यादा सामानों की वीडियोग्राफी कराई गई है। प्रशासनिक समिति के अध्यक्ष व एडीएम सिटी आरएन शर्मा ने बताया कि गुमनामी बाबा के सामानों के शिफ्टिंग के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी का काम शनिवार को भी चला।
विज्ञापन


बताया कि कोषागार के डबल लॉक में रखे सामानों की फोटोग्राफी के बाद इसे संग्रहालय में सुरक्षित व प्रदर्शित कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें