फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका

Sun, 28 Feb 2016 12:01 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ग द्वार वार्ड क्षेत्र में जनसमस्याएं दूर न होने से आक्रोशित नागरिकों ने शनिवार को पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। क्षेत्र में समस्याओं को दूर कराने के लिए भिक्षा मांगी।
विज्ञापन


देवकाली वार्ड के सभासद व्यंकटेशाचारी, कौशल पांडेय, जालपा प्रसाद, रमेश राना, राजेंद्र, राजकुमार पांडेय आदि ने पालिका प्रशासन पर क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

कहा कि वार्ड की सभासद भाग्यवंती पांडेय का आठ माह पूर्व निधन हो गया। उसके बाद से क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। कई बार नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


जबकि क्षेत्र में प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, कालेराम, गोरेराम, हनुमत सदन, हनुमत निवास आदि मंदिर हैं, जहां हमेशा श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। स्वर्गद्वार में टेढ़ी गली तक पुरानी सीवर लाइन चोक होने के कारण गलियों में गंदा पानी बहता है।

सड़कें टूटी हैं। आने-जाने वाले गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। मार्ग प्रकाश व्यवस्था नहीं है। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ठीक न होने जैसी अन्य समस्याएं लंबे समय से उठाई जा रही हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में अब नागरिकों ने अब चंदा मांगकर धन एकत्र कर समस्याओं को दूर करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें