फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या को विश्व की सबसे सुंदर नगरी बना रही सरकार -नीलकंठ

विज्ञापन
अयोध्या-अवध विवि में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते ड? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि उत्तरप्रदेश उद्योगपतियों की पहली पसंद बनकर उभरा है। अयोध्या विश्व की सबसे सुंदर नगरी बन रही है।
विज्ञापन

अयोध्या में अगले साल क्रूज की परिकल्पना भी साकार होने लगेगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में भी उत्तर प्रदेेश नंबर वन बनने की राह पर है। 40 लाख से ज्यादा रोजगार प्रदाता बना दिए गए हैं।
1.50 करोड़ लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। पांच लाख लोगों को तो सरकारी नौकरी दी गई है। भारत के डोमेस्टिक टूरिस्ट का भी पहला डेस्टिनेशन भी उत्तर प्रदेश बन चुका है।
विज्ञापन

वे बुधवार को अवध विश्वविद्यालय में ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मिशन रोजगार एवं मंडल का विकास विषय पर चर्चा करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि 2017 से पहले की अयोध्या की जब आज की अयोध्या से तुलना करते हैं तो सिहरन होती है।
प्रधानमंत्री मोदी के सकारात्मक प्रयास से 2019 में मंदिर निर्माण के हक में सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आते ही भव्य मंदिर के साथ दिव्य अयोध्या की भी परिकल्पना शुरू हो गई।
आज दिव्यता को समेट राममंदिर का निर्माण हो रहा था तो दिव्य अयोध्या के लिए भी कई योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले अखबारों की हेडिंग घोटाले होते थे। सर ढकने के लिए छत नहीं थी। बिजली नहीं थी।
इलाज के अभाव में लोग मरते थे। नौजवान रोजगार के अभाव में भटक रहे थे। फिर प्रधानमंत्री ने इन सभी समस्याओं को लक्ष्य बनाकर काम किया। देश व प्रदेश में योजनाओं का क्रियान्वयन ही नही होता था, यह असाध्य बीमारी बन गई थी।
कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री कहते थे कि एक रुपये योजना के लिए भेजते हैं तो 85 पैसा पाइपलाइन में ही खत्म हो जाता था। यह पाइप लाइन दलालों, भ्रष्टाचारियों, घोटालेबाजों की थी।
पीएम ने इस बीमारी को दूर करने के लिए सबसे पहले 40 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले, फिर योजनाओं को लांच किया। उज्जवला योजना, घर-घर बिजली, शौचालय आदि का लाभ लोगों को मिलने लगा।
17 करोड़ शौचालय पूरे देश में बने। तीन करोड़ प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हुआ। करोड़ों विद्युत कनेक्शन, आठ करोड़ गैस कनेक्शन, 13 करोड़ से ज्यादा ने मुद्रा बैंकिंग के तहत लोन दिया।
कहा कि 2019 में जब फिर से भाजपा की सरकार केंद्र में आई तो कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त किया गया। तीन तलाक बिल लाया गया। राममंदिर निर्माण के लिए स्वतंत्रता के बाद की सरकारों ने कोई काम नहीं किया।
अब मोदी जी के नेेतृत्व में भव्य मंदिर बन रहा है। कहा कि 2014 से 2017 के बीच सरकार योजनाएं लाती थी लेकिन उसका क्रियान्यवन नहीं होता था। बुआ, चाचा, बाबू, बड़े चाचा के साथ अलग-अलग ब्रांड की दुकानें खुलीं थी।
कुछ दुकानें मूल्य देकर भी नौकरी नहीं देती थीं। सत्ता का संचालन माफियाओं के हाथ था। ऐसे में भाजपा ने नारा दिया न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार। आज माफियाओं की क्या दुर्गति है सभी जानते हैं।
उन्होंने कहा कि दीपोत्सव ने अयोध्या को विश्वस्तरीय पहचान दी है। हर साल दीप जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड बना है। हमारी सरकार आध्यात्मिक, सांस्कृतिक स्थलों के गौरव के पुर्नस्थापना का काम रही है।
अयोध्या को विश्व की सबसे सुंदर नगरी बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार हुआ है। 216 आध्यात्मिक स्थलों का विकास हो चुका है। ऐसी योजना बन रही है कि अयोध्या आने वाला श्रद्धालु कम से कम पांच से सात दिन तक अयोध्या रुकें।
जब भक्त रुकेंगे तो रोजगार सृजित होगा। अयोध्या में अगले साल क्रूज की परिकल्पना भी साकार होने लगेगी। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने अमर उजाला संवाद में कहा कि अयोध्या की आउटर रिंग रोड के 65 किमी. के दायरे का मास्टर प्लान बन रहा है।
रिंग रोड के दोनों औद्योगिक गलियारे विकसित किए जाएंगे। जिसमें नए-नए उद्योग लगेंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा। पांच सालों में पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दी गई है। ओडीओपी के तहत रोजगार सृजन हुए हैं।
क्लास-तीन व क्लास-चार की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म किया गया है। उन्होंने जिले की तीन बड़ी परियोजनाओं के बारे में बताया कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए 90 प्रतिशत जमीन अधिग्रहीत की जा चुकी है।
आवास विकास विभाग द्वारा 1200 एकड़ की कॉलोनी विकसित की जा रही है। जिसमें प्रदेश के हाउसेस होंगे। पांच देशों के लिए प्लाट चिह्नित किया जा चुका है। 20 हजार करोड़ की 117 परियोजनाओं पर मंडल में काम चल रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जिसका एक दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है वह पांच जिलों को जोड़ता है। इसके दोनों तरफ भी औद्योगिक गतिविधियां विकसित की जाएंगी।

डा.नीलकंठ तिवारी,राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार (पर्यटन,संस्कृति) एवं प्रभारी मंत्री- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-अवध विवि में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में अवध विवि के छात्र-छात्राओं को क?- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-अवध विवि में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में उपस्थित डा.नीलकंठ तिवारी,राज्य- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-अवध विवि में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में स्वागत वंदना गीत प्रस्तुत करती- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-अवध विवि में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोग- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें