फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त

Sat, 05 Dec 2015 10:44 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिसंबर के मद्देनजर जिले के सभी चिकित्सालयों को एलर्ट कर दिया गया है। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. एचएन तिवारी ने जिला अस्पताल और श्रीराम संयुक्त चिकित्सालय अयोध्या में एक-एक वार्ड आरक्षित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सभी चिकित्सकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. एसी तिवारी ने बताया कि दवाओं की किट तैयार कर इमरजेंसी में रख दी गई है। सभी चिकित्सकों को ऑन कॉल मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

श्रीराम चिकित्सालय के सीएमएस डा. रंगजी द्विवेदी बताया कि छह दिसंबर के मद्देनजर चिकित्सा से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक वार्ड आरक्षित है। विशेषज्ञ चिकित्सकों को शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें