फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताब पर गोरखपुर का कब्जा

Thu, 05 Nov 2015 11:38 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कालेज के संयोजन में राज्य स्कूली वॉलीबाल प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गई। गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और गोरखपुर मंडल ने प्रदेशीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के सभी वर्गों के खिताब पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता के समापन पर सांसद एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के उपाध्यक्ष हरिओम पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जाएगा। जिले में साई का बालिका वालीबाल खेल छात्रावास खुलवाने का ऐलान भी किया। इस मौके पर जिले के  जिला ओलंपिक संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, भरत लाल गुप्त, श्रीपाल सिंह, सालिग राम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में गोरखपुर ने चित्रकूट मंडल को 3-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में फैजाबाद ने इलाहाबाद को  3-1 से 25-18, 25-20, 25-17 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बालक अंडर-14 वर्ग में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज ने मेजबान फैजाबाद को सीधेे सेटों में 25-18, 25-19, 25-16 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में वाराणसी ने इलाहाबाद को 2-1 से 25-11, 18-25 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बालिका अंडर 19 वर्ग के खिताबी मुकाबले में गोरखपुर स्पोर्ट्स कालेज ने लखनऊ मंडल को 3-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में इलाहाबाद ने झांसी को 3-1 से 25-18, 25-20, 25-17 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बालिका अंडर-14 वर्ग में गोरखुपर स्पोर्ट्स कॉलेज ने मुरादाबाद को सीघे सेटों में 25-18, 25-19, 25-16 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में बरेली ने अलीगढ़ को 2-1 से 25-15, 25-9 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें