फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के अंतर्गत रौजागांव रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास 18 वर्षीय युवती का शव रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतका की शिनाख्त पटरंगा थाना क्षेत्र के अहिबीपुर निवासी कमलेश कुमार की पुत्री मनीषा के रूप में हुई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिजनों ने अनुसार मनीषा का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिसका इलाज चल रहा था। वह अचानक घर से बाहर निकलकर चली गई थी। काफी ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि दलसरांय गांव से कुछ दूरी पर रेल ट्रैक पर उसका शव पड़ा है।
सूचना पर रुदौली कोतवाल कृष्णकांत यादव, एसआई हरिकेश यादव मौके पर पहुंचे और जीआरपी को इसकी खबर दी। कोतवाल कृष्णकांत यादव ने बताया कि जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें