फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टॉवरों से बैट्री उड़ाने वाला गिरोह पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या व आसपास के जनपदों में मोबाइल टॉवरों पर सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर टॉवर की बैटरी उड़ाने करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को रौनाही पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से चोरी की 25 बैटरी, एक बोलेरो वाहन, दो तमंचा व 4 कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है।
पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि अयोध्या व आसपास के जनपदों में मोबाइल टॉवरों पर सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर टॉवर की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के अयोध्या में सक्रिय होने की सूचना मिली।
इस गिरोह ने रौनाही थाना क्षेत्र के बरई खुर्द इलाके में लगे एक टॉवर के गार्ड को बंधक बनाकर बैटरी लूटी थी। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह करीब 6.05 बजे रौनाही थाना क्षेत्र के कांटा चौराहे के पास घेराबंदी कर बोलेरो वाहन से जा रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान हरिश्चंद मिश्र व शिवा पाठक निवासी संग्रामपुर थाना छावनी जिला बस्ती, हेमंत पांडेय निवासी बडहरकला थाना हरैया जिला बस्ती, नितेश कुमार निवासी तिवारी जाजमऊ थाना चुंगी कानपुर व दिलदार निवासी अरकापुर थाना प्रयागपुर जिला बहराइच के रूप में हुई।
आरोपियों के पास से चोरी की 25 बैटरी, एक बोलेरो वाहन, दो तमंचा व 4 कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों में हरिश्चंद उर्फ झिनकनू का आपराधिक इतिहास है, उस पर अयोध्या व बस्ती जनपद में लूट व आर्म्स एक्ट में कई केस दर्ज हैं। एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें