फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद से बसखारी व मया से टांडा होगी फोरलेन

Mon, 03 Aug 2015 10:54 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यह कुल 123 किमी सड़क फोरलेन की होगी, जिसकी लागत अरबों में होगी, लेकिन अभी इसका आगणन किया जाना है। भाजपा सांसद लल्लू सिंह के पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री की ओर से दिए गए जवाब में फैजाबाद से बसखारी 85 किमी और इसी मार्ग पर मया से टांडा 35 किमी फोरलेन बनाए जाने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि राज्य सरकार के कबीना मंत्री शिवपाल यादव ने भी फैजाबाद फोरलेन मार्ग से वाया अकबरपुर -आजमगढ़ व बलिया होते हुए बिहार सीमा में बक्सर फोरलेन से जोड़ने की मांग केंद्र सरकार से कर रखी है।

इसकी घोषणा भी वे कर चुके हैं। ऐसे में फैजाबाद से बसखारी इसी मार्ग का हिस्सा होगी। जबकि मया से टांडा 35 किमी अलग मार्ग होगा। इस मार्ग के फोरलेन बनने से फैजाबाद से अंबेडकरनगर मुख्यालय समेत प्रमुख बाजारों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन


दोनों जिलों के रोजाना हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि मेरे पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 27 जुलाई को राष्ट्रीय मार्ग घोषित कर फोरलेन मार्ग बनाने की स्वीकृति दे दी है। फैजाबाद से बसखारी 85 किलोमीटर और मया से टांडा 35 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें