अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन से कचहरी की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि देशद्रोही याकूब मेमन की फांसी के बाद पूरे भारत में हाई अलर्ट घोषित किया जा चुका है।
लेकिन फैजाबाद कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। कहा कि दीवानी कचहरी परिसर के सभी प्रवेश द्वारों पर लगे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर खराब पड़े हैं। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं।
जबकि सर्वाधिक खतरा कचहरी परिसर में है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पियूष रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में विजय बहादुर संह, विनोद सिंह, श्रीधर मिश्र, राजीव कुमार शुक्ल, वैभव चतुर्वेदी, सुनील सिंह आदि शामिल रहे।