फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई डीएम अनुज कुमार झा के आदेश पर की है।
विज्ञापन

ठगी का शिकार हुए विवेक कुमार तिवारी निवासी बासूपुर, जलालपुर भग्गू ने आरोप लगाया है कि एयरपोर्ट में नौकरी का एक अखबार में विज्ञापन छपा हुआ था।
विज्ञापन में दिए गए मोबाइल पर बात करने पर पहले उसने आधार कार्ड, मार्क्सशीट और दो हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क के लिए मांगें। इसे भेजने के बाद क्रमवार ड्रेस, बैंक में खाता, जॉइनिंग लेटर व कोरिअर खर्च के नाम पर ठग ने 23 हजार रुपये वसूल लिए। उसने विश्वनाथ गौड़, सारिका और माही के खातों में पैसा जमा किया।
इसके बाद भी जब जॉइनिंग लेटर नहीं मिला तो 30 जुलाई को फोन पर बात की। इस दौरान आरोपी सारिका ने कहा कि आरोपी माही ने निलंबित कर दिया है।
10 हजार रुपये और भेजिए, तभी आपका जॉइनिंग लेटर यहां से भेजा जाएगा। आशंका होने पर जब उसने पता करना शुरू किया तो पता चला कि उसके साथ विज्ञापन के माध्यम से तीनों आरोपियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने इसकी शिकायत डीएम से की। प्रभारी कोतवाली अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया की डीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें