इस पर शासन में विचार हो रहा है जिसकी स्वीकृति मिलने पर अयोध्या-फैजाबाद विकास तीव्र गति से होगा। यह जानकारी जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने श्रवण झूला मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए तुलसी स्मारक सदन में आयोजित बैठक में दी।
बैठक में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, संत समाज, समाजसेवियों, व्यापार मंडल एवं कार्यदायी विभाग के अफसर शामिल थे। कहा कि मेले को सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर हैं।
यात्रियों की बेहतरी के लिए तैयारी की जा रही हैं ताकि किसी तरह की असुविधा न होने पाए। डीएम ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने के पश्चात उसके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अफसरों को दिया।
बताया कि विभागवार अधिकारियों को दायित्व निर्धारित कर दिये गये हैं। लापरवाही संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सीवर लाइन के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों के मरमम्त कार्य को कराने के लिए लोनिवि एवं जल निगम को संयुक्त रूप से एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।
छुट्टा पशुओं का विचरण पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई घटना होगी तो संबंधित पशुपालक की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। घाट पर नाव की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी तथा सुरक्षा के दृष्टिगत जाली लगाया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी। कहा कि सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पॉलीथीन, कूड़ा आदि नालियों में न डाला जाय।
क्योंकि इससे नालियां चोक हो जाती हैं। इसके अतिरिक्त जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कि अपने वाहन को इधर उधर पार्क न करें बल्कि निर्धारित स्थल पर पार्किंग की जाय।
बैठक का संचालन एडीएम सिटी आरएन शर्मा ने किया। बैठक में एसपी सिटी आरएस गौतम, एसडीएम सदर अमित सिंह, सीओ अयोध्या दिनेश चंद्र द्विवेदी, अध्यक्ष नगर पालिका अयोध्या राधेश्याम गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।