कोहरे के चलते रौनाही थाना क्षेत्र में ट्रकों में आपस में भिड़ंत हो गई तो रोडवेज बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हालांकि हादसों में केवल एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को मामूली चोटें आईं।
टोल प्लाजा तहसीनपुर के पास बुधवार रात कोहरे के चलते ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे में लवकुश निवासी पडरौना गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इसके एक घंटे बाद टोल प्लाजा पर एक बस व एक बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई। गुरुवार को दोपहर मंगलसी के पास बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी।
सड़क पर गिरे बाइक सवार युवकों को बचाने में रोडवेज की अनुबंधित एसी बस डिवाइडर तोड़ दूसरे पटरी पर पहुंच गई। सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। इसी चौराहे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हालांकि कार सवार सकुशल बच गये। थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि ट्रक सवार एक घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।