फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्ष व 17 चौकियां की स्थापना

Thu, 02 Jul 2015 11:02 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जय शंकर दूबे ने बताया कि घाघरा नदी में बाढ़ से जनपद की तीन तहसील सदर, सोहावल, रुदौली प्रभावित होती है।
विज्ञापन


बताया जिले में अयोध्या विल्वहरिघाट और रौनाही तटबंधों की सुरक्षा की व्यवस्था कर दी गई है। बचाव एवं राहत कार्य के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारी पूर्ण कर है।

मुख्य राजस्व लेखाकार कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसका दूरभाष नंबर 05278-222798 है। संभावित बाढ़ से प्रभावितों को ठहरने के लिए 17 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी चौकियों पर राजस्व, चिकित्सा, पशु चिकित्सा आदि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम का गठन किया गया है। बचाव के लिए दो मोटरबोट, 164 नावें उपलब्ध हैं। सदर तहसील के 29 गांव, सोहावल के नौ और रुदौली के 19 गांव बाढ़ से ज्यादा प्रभावित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें