अयोध्या। मौनी अमावस्या पर रामनगरी में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कोरोना काल से जहां करीब एक वर्ष तक रामनगरी श्रद्धालुओं से सूनी रही वहीं मौनी अमावस्या पर लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई और मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।
कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, ड्रोन कैमरे से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाती रही।