फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
अयोध्या-मौनी अमावस्या में पतित पावनी में स्नान करते श्रद्घालु - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
- मौनी अमावस्या पर किया सरयू स्नान, मंदिरों में दर्शन-पूजन को लगी कतार
फोटो-7,9,10,13,14 व 19
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। मौनी अमावस्या पर्व पर रामनगरी में आस्था का संगम दिखा। बड़ी संख्या में भक्तों ने मां सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। इस बार मौनी अमावस्या पर दुर्लभ महाउदय सहित श्रवण नक्षत्र का भी संयोग रहा। दुर्लभ संयोग में सरयू में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या में उमड़ी। ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ स्नान, दान, दर्शन-पूजन का सिलसिला दिन भर जारी रहा। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे।
मौनी अमावस्या पर्व से ही प्रयागराज से लौटने वाले श्रद्धालुओं का क्रम शुरू हो गया है। रामनगरी में करीब दो दिनों तक प्रयागराज के श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। वहीं मौनी अमावस्या पर बृहस्पतिवार को ग्रह, नक्षत्रों के दुर्लभ संयोग में लाखों भक्तों ने सरयू में स्नान-पूजन किया। मान्यता है कि इस अमावस्या पर मौन रहने से अच्छे स्वास्थ्य और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसी मान्यता के चलते साधक-संतों ने मौन व्रत भी रखा। मौनी अमावस्या के भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई और सरयू तट के निकट स्थित प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं का यह रेला हनुमानगढ़ी, कनक भवन और रामजन्मभूमि सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भी पहुंचा। हनुमानगढ़ी में बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। कोरोना काल में अयोध्या के विभिन्न पर्वो में बाहरी श्रद्धालुओं की रोक थी। अब कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर मौनी अमावस्या पर्व पर रामनगरी भक्तों से गुलजार दिखी। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को शहर में वाहनों का प्रवेश रोकना पड़ा। एसपीसिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि प्रयागराज से श्रद्धालुओं के लौटने का क्रम शुरू हो गया है। दो-तीन दिनों तक रामनगरी में प्रयागराज से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। उसको लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलला के दरबार में उमड़े भक्त
मौनी अमावस्या पर्व पर रामलला के दरबार में भी पूजन-अर्चन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। कई भक्त ऐसे थे जो अस्थाई मंदिर में रामलला का दर्शन कर निहाल थे। कानपुर से आए रोशन तिवारी ने बताया कि अस्थाई मंदिर में आज पहली बार रामलला का दर्शन कर जीवन धन्य हो गया है। दोनों पालियों में 12428 भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। पहली पाली में जहां 5426 भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। वहीं दूसरी पाली में 7002 भक्तों ने रामलला के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। सायंकालीन आरती में भी निर्धारित भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें