हैदरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सीहीपुर में बीते शनिवार रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से किस तरह आग पर काबू पाया गया।
लेखपाल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेजने की बात कही है। गांव निवासी अशोक कुमार के घर के पीछे से शनिवार की रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखा गेहूं, चावल, सिलाई मशीन, दो पंखा, बिस्तर सहित सामान जलकर राख हो गया।