फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। बिजली चोरी व बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाए अभियान में 13 लोगों के खिलाफ मवई थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

उप खंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड राम सनेहीघाट बृजेश कुमार ने बताया कि गांव मवई के नसीर, अब्दुल हकीम, मोहम्मद इमरान, बदरुद्दीन, मोल्हे, गांव महमूदपुर में राम सजीवन, जयराजा, राम रतन, अजय कुमार, रमाकांत, गांव मांजनपुर के अब्बास तथा हुबल्ली का पुरवा में मंगल प्रसाद के खिलाफ बिजली चोरी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बताया कि इन सभी बकायेदारों पर दस हजार से ज्यादा का बकाया था, बिल न अदा किये जाने के बाद इन लोगों का कनेक्शन काट दिया गया था।
इसके बावजूद ये सभी बकायादार अवैध रुप से घरेलू बिजली का उपभोग कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक मवई विनोद कुमार ने बताया कि 13 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें