फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में मजदूरी करते नाबालिग बच्चों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। मनरेगा योजना अंतर्गत मजदूरी करते नाबालिग बालकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी चर्चा ब्लॉक से लेकर गांव तक जोरों पर है।
विज्ञापन

मामले की शिकायत ब्लाक दौरे पर आए सीडीओ अभिषेक आनंद से भी हुई है। वीडियो की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो मवई ब्लॉक के नेवाजपुर ग्राम पंचायत की है, जहां एक तालाब की खुदाई के दौरान नाबालिग बालकों से मजदूरी कराई जा रही है।
वीडियो बनाने वाला व्यक्ति मजदूरों से बातचीत कर रहा है और लोगों का हालचाल भी पूछता हुआ आगे बढ़ रहा है और इसी बीच नाबालिग बच्चों से भी बातचीत करता है।
इस पर बच्चे बोलते हैं कि भैया फोटो लेकर भेज दो ताकि हम लोगों को काम करने से छुट्टी मिल जाए। वायरल इस वीडियो की जब पड़ताल की गई तो पता चला की यह मवई ब्लाक के नेवाजपुर गांव का है, जहां के निवासी अंकित कुमार ने इस पूरे मामले की ऑनलाइन शिकायत भी सीएम हेल्पलाइन पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पूरे मामले की शिकायत सीडीओ अयोध्या अभिषेक आनंद से भी किये जाने की बात बताई जा रही है। बीडीओ मवई डॉ. घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, मीडिया के लोगों से जानकारी मिलने के बाद अब मामले की जांच कराई जा रही हैं। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें