फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 को बिजली चोरी करना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गांवों में की गई छापेमारी में 13 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र हैरिगटनगंज के अवर अभियंता रवि प्रकाश ने टीम के साथ वृंदावन और कृष्णा नगर गांव में छापा मारकर विद्युत चोरी करते चार लोगों को पकड़ा है।
अवर अभियंता रवि कुमार के मुताबिक सोमवार को दोनों गांवों में छापा मारकर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान वृंदावन निवासी रविंद्र कुमार मौर्य तथा कृष्णानगर निवासी राम दुलारे, संतोष विश्वकर्मा और राधेश्याम द्वारा तीन हॉर्स पावर का विद्युत मोटर लगाकर विद्युत चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाली अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर केस दर्ज करके विवेचना मोतीगंज पुलिस चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।
वही पूराकलंदर थाना क्षेत्र के तीन गांवों के नौ लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। जिनके खिलाफ प्रवर्तन दल के निरीक्षक आरके सिंह ने थाने में तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने बताया कि प्रवर्तन दल के निरीक्षक ने बिजली चोरी करने में शांतिपुर मजरे मठिया गांव निवासी विमल कुमार यादव, भवानीपुर अंजना के राम सागर, श्रीमती कुमारी, राम कलप यादव, राम प्रकाश पांडेय, कर्मा कोडऱी गांव निवासी रामलाल वर्मा, राम बहादुर वर्मा, श्याम लाल वर्मा और केशव राम वर्मा को पकड़ा था। जिनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें