फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे थे किसान और टूटकर गिरा हाईटेंशन तार

Wed, 19 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से मंगलवार को बड़ा हादसा होते बचा। धान काट रहे दो किसानों से महज एक फिट की दूरी पर 11 हजार वोल्ट (हाईटेंशन लाइन) का तार टूटकर गिर पड़ा। दोनों किसान बाल-बाल बच गए। सूचना के घंटों बाद भी पावर कॉर्पोरेशन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


मवई के हरिहरपुर मजरे सैमसी निवासी किसान पारसराम गुप्ता (35) और मोहनलाल (60) अपने खेत में धान काट रहे थे। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बमुश्किल एक फिट की दूरी पर जा गिरा। जब तक करंट फैलता तब तक दोनों किसान खेत से धान की कटाई छोड़ जान बचाकर भाग निकले।

सूचना के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन का कोई कर्मचारी घंटों मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। बाबा बाजार उप केंद्र के जेई श्रवण कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। लाइनमैन को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें