फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून एक्सप्रेस बेहद कमजोर, किसान पस्त

Wed, 29 Jul 2015 11:19 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धान की रोपाई लायक अभी तक बरसात न होने से खेतों में तैयार बेहन बरबाद हो रही है। पंपिंग सेट, निजी नलकूप से रोपाई करने से कतरा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में खेत के खेत खाली पड़े हैं। बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से सरकारी नलकूपों के मोटर नहीं घूम पा रहे हैं। कई नलकूप तो विभिन्न दोषों में बंद चल रहे हैं। रोपाई उन्हीं क्षेत्रों में हो रही है, जिनका खुद का पंपिंग सेट है या फिर नहर की सुविधा है।

आमतौर पर किसान खेतों में धान की रोपाई जून के आखिरी से लेकर जुलाई के दूसरे सप्ताह तक करता है। लेकिन इस बार इंद्रदेव ऐसे रूठे कि जून माह से अब तक कहीं तालाब पोखरों में पानी ही नहीं इकट्ठा हुआ।
विज्ञापन


जुलाई बीतने को है, झमाझम बारिश तो दूर फुहारें भी नहीं गिर रही हैं। पिछले चार दिनों से चटख धूप निकल रही है। धरती की कोख पानी बिना सूनी पड़ी है। खेतों में कब से तैयार खड़ी बेरन के पीले पड़ने से किसानों के चेहरे भी मुरझा गये हैं।


कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ .अमरनाथ मिश्र कहते हैं कि मानसून तो बंगाल की खाड़ी से ही कमजोर उठा था। यूपी को छोड़ मध्य प्रदेश, गुजरात राजस्थान तक में अच्छी बरसात हो रही है।

 जिले में छह अगस्त तक अच्छी बारिश के संकेत नहीं हैं। 31 जुलाई, 02 अगस्त में हल्की-फुल्की 02-03 मिली. वर्षा की उम्मीद है। लेकिन इससे किसानों का कोई भला होता नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी, फैजाबाद डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि अभी जिले में अच्छी बरसात नहीं हुई है। बीच-बीच में कहीं हल्की तो कहीं कुछ तेज वर्षा हुई। तालाब और खेत सूखे हैं।

इसका असर खेतों में धान की रोपाई और पैदावार पर पड़ना शुरू हो गया है। सही मायनों में खेतों को पानी की जरूरत अब बहुत अधिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें