शनिवार को कोहरे व गलन के बीच नेशलन हाईवे पर गंतव्य की ओर लाइट जलाकर जाते वाहन ।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सर्दी के मौसम में शहर, बाजारें और गांव सुबह शाम घने कोहरे की चादर से ढंके रहे। कोहरे की वजह से वाहनों व ट्रेनों के यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। यात्री, रिक्शा चालक और गरीब ठिठुरते नजर आये।
ट्रेन और वाहन फुल स्पीड में नहीं चल सके, इसकी वजह से लेटलतीफी बनी रही। सुबह दस बजे चटख धूप निकलने पर वातावरण में गर्माहट जरूर दिखी। दिन और रात के दोनों तापमान सामान्य रहे। शाम होते ही गलन बढ़ने के साथ हर किसी की दिक्कतें बढ़ चलीं।
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार तक सुबह शाम कोहरा और दिन में धूप रहने की संभावनाएं हैं। फिलहाल अभी तो पछुआ हवा चलने से दिन में आसमान साफ रहने के संकेत मिल रहे हैं। उधर नगर पालिका के अलावा चौराहों पर कहीं कहीं अलाव जलने से गरीबों और मरीजों के तीमारदारों को राहत भी मिली।