फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सुरक्षा के अदृश्य घेरे में रहेगी पूरी अयोध्या

Tue, 28 Nov 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि स्थायी सुरक्षा समिति की मंगलवार को हुई बैठक में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राममंदिर और पूरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय हुआ कि श्रीराम जन्मभूमि की नई सुरक्षा प्रणाली पहली जनवरी से लागू कर दी जाए। आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस का सहारा लेकर पूरी अयोध्या को लगातार सर्विलांस पर रखा जाएगा। सुरक्षा के तीन घेरे रहेंगे। बाकी सुरक्षा घेरे अदृश्य होंगे, जिन्हें सिर्फ चुनिंदा एजेंसियां ही संचालित करेंगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति भी देखी। इसके बाद करीब तीन घंटे तक बैठक चली। इसमें निर्णय हुआ कि जनवरी से श्रद्धालु 16 कतारों में राम जन्मभूमि में प्रवेश करेंगे। पुरुष व महिलाओं के लिए आठ-आठ कतारें बनाई जाएंगी। परिसर में 18 टर्न स्टाइल चालू कर दिए जाएंगे। बैगेज स्कैनर व बूम बैरियर लगाने का काम पूरा कर लिया जाना चाहिए। इन सुरक्षा उपकरणों की टेस्टिंग पांच जनवरी से शुरू हो जाएगी।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में रामजन्मभूमि परिसर सुरक्षित रहे, इसको लेकर चर्चा की गई है। सुरक्षा प्लान के तहत शासन ने 40 करोड़ दिए हैं। इस राशि से आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं, जिनकी प्रगति देखी गई। इस कार्य की टाइमलाइन भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी राजकरण नय्यर समेत डीआईजी सीआरपीएफ, डीआईजी पीएसी, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय, खुफिया विभाग के अधिकारी व राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र मौजूद रहे।


तीन दिनों तक लागू होगा डायवर्जन
मंडलायुक्त ने बताया कि आने वाले समय के लिए ओवरऑल सुरक्षा प्लान शासन को भेजा गया है। राम जन्मभूमि में प्रवेश व निकासी कहां से होगी, मूवमेंट प्लान कैसा होगा, वीआईपी को कैसे लाएंगे, रूट डायवर्जन किस तरह किया जाए, इन सब पर चर्चा की गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान कुछ रास्तों को तीन दिनों के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
मंदिर निर्माण में लगे मजदूरों का होगा वेरीफिकेशन
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राम जन्मभूमि परिसर में करीब सात हजार अतिथि मौजूद रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत अन्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। इसको देखते हुए अतिथियों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम से पहले इनका वेरीफिकेशन भी होगा। इसके लिए राममंदिर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का नए सिरे से वेरीफिकेशन कराया जाएगा।
प्रशिक्षित किए जा रहे सुरक्षाकर्मी
आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि समारोह के लिए सभी एजेंसियां अलग-अलग तरीके से काम कर रही हैं। सीआपीएफ, एसएसएफ, पीएसी अपने तरीके से काम कर रही है। सुरक्षा व सत्कार एक साथ हो सके, इसका प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें