फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मरीज मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शनिवार को आठ मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए और 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। कुल मरीजों की संख्या 18681 हो गई है, जिसमें सक्रिय मरीज घटकर 108 हो गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को 4730 लोगों को कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें पूरा ब्लॉक के दर्शन नगर में दो, शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास, मिलिट्री हॉस्पिटल, हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के खड़बडिया, मया ब्लॉक के रुस्तमनगर, पूरा ब्लॉक के नोखे का पुरवा व हैरिंग्टनगंज के रजोरा में एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल सक्रिय 108 मरीजों में से सात मरीजों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती किया गया है, शेष मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें