फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी विवि में आज से चलेंगी परास्नातक की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में परास्नातक कक्षाओं के पठन-पाठन का कार्य सोमवार से शुरू हो जाएगा। पीएचडी में अध्ययनरत छात्रों के लिए 3 दिसंबर और एमएससी या एमवीएससी में अध्ययनरत छात्रों के लिए 7 दिसंबर से विश्वविद्यालय को खोल दिया गया है लेकिन कोविड के निर्देशों के मद्देनजर सभी हास्टलों में कोविड जांच का कार्य पूर्ण कराने के अब कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

छात्रावास खोलने से पहले कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह ने सारी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता एवं निदेशक का बैठक बुलाकर निर्णय लेते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी नियोगी को निर्देशित किया था और कि छात्रों के विश्वविद्यालय में आने से पहले छात्रावासों का समुचित सैनिटाइजेशन कराकर एवं कोविड-19 के सारे नियमों का कड़ाई से पालन कर दिया जाए।
कुलपति के आदेशों का अनुपालन करते हुए विश्वविद्यालय के कोविड-19 के नोडल ऑफिसर डॉ. डी नियोगी ने विश्वविद्यालय में छात्रों के आने से पहले ही छात्रावासों में का समुचित सैनिटाइजेशन एवं कोविड-19 के तहत सारी व्यवस्था करवा दिया।
विज्ञापन

साथ ही सारे छात्रों के आने से पूर्व 2 दिन पहले का कोविड-19 जांच का नेगेटिव प्रमाण पत्र लाने के लिए भी निर्देशित किया। विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन छात्रों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो, इसके लिए कुलपति एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा छात्रावासों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें