फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

138 अभ्यर्थियों ने एलएलबी प्रवेश के लिए कराई काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश की काउंसिलिंग मंगलवार को परिसर के संत कबीर सभागार में कोविड अनुपालन के तहत हुई। काउंसिलिंग में 301 से 500 रैंक तक अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिसमें 138 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कॉलेजों के लिए काउंसिलिंग कराई।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग में 138 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई। बुधवार को 501 से 700 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें