फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल को लेकर सीएमओ-एडी में ठनी

Tue, 25 Aug 2015 12:07 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने अपर निदेशक को दरकिनार कर सीधे महानिदेशक से पत्र व्यवहार शुरू कर दिया है। वहीं चहेते कर्मचारियों की तैनाती के लिए शासनादेश को भी दरकिनार कर दिया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की इसी तैनाती और कार्यमुक्त किए जाने को लेकर सीएमओ और एडी में कागजी वार शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का भी कहना है कि सीएमओ ने अपर निदेशक के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण किया है।

मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर का उद्घाटन 7 अगस्त को हुआ था। अस्पताल के संचालन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी और अपर निदेशक स्तर से चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को संबद्ध किया गया।
विज्ञापन


अब सौ बेड के संयुक्त चिकित्सालय के लिए शासन से चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए पद सृजित कर दिए। जिस समय अस्पताल शुरू हुआ उस समय चिकित्सालय में सात फार्मासस्टिों को संबद्ध किया गया था।

मुख्य चिकित्साधिकारी स्तर से राम आशीष, सुनील जिज्ञासु और अपर निदेशक स्तर से अमेठी से फार्मासिस्ट मक्की हसन व पीपी गुप्त, फैजाबाद से योगेंद्र त्रिपाठी व सुनील राय और सुल्तानपुर से रश्मि को संबद्ध किया गया।

शासन से अस्पताल में फार्मासिस्ट के लिए तीन पद सृजित किए गए हैं। इसी के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी ने महानिदेशक को पत्र लिख कर चीफ फार्मासिस्ट पद पर मक्की हसन, फार्मासिस्ट पद पर सुनील जिज्ञासु और राम आशीष को उनके मूल तैनाती स्थान से दर्शन नगर स्थित संयुक्त चिकित्सालय में स्थानांतरित करने के लिए पत्र लिखा है।

यही नहीं मक्की हसन जिले में दो दशक तक तैनात रहे। पदोन्नति के साथ उनका तबादला शासन से अमेठी जिले में किया गया है। मक्की हसन की तैनाती के लिए सीएमओ की संस्तुति पर अपर निदेशक हैरान हैं।

उनका कहना है कि जो कर्मचारी जिले में 20 वर्षों तक तैनात रहा है। उसका तबादला शासन से मंडल के दूसरे जिले में कर दिया गया है। वह सीएमओ अमेठी और एडी के अधिकार क्षेत्र में आता है।

उसकी नियुक्ति की संस्तुति सीएमओ फैजाबाद कर ही नहीं सकते हैं। अपर निदेशक ने चिकित्सालय में सीएमओ फैजाबाद के अधीन तैनात दो फार्मासिस्ट योगेंद्र त्रिपाठी और सुनील राय को संयुक्त चिकित्सालय में तैनात कर समायोजन के लिए निदेशक पैरामेडिकल को पत्र लिखा है।

ऐसे में किन फार्मासिस्टों का समायोजन किया जाएगा यह बाद की बात है, लेकिन फार्मासिस्टों की तैनाती को लेकर अधिकारियों में आपस में ठनी है।

अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एचएन तिवारी का कहना है कि चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ के नियुक्ति और समायोजन का अधिकार शासन से हमें सौंपा गया है। उसी के तहत जिले के दो फार्मासिस्टों की संयुक्त चिकित्सालय में नियुक्त कर समायोजन के लिए निदेशक पैरामेडिकल को पत्रावलियां भेजी है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राधेश्याम यादव ने कहा कि संयुक्त चिकित्सालय के उद्घाटन को दृष्टिगत रखते हुए जिन फार्मासिस्टों को अस्पताल में संबद्ध किया गया है। उन्हीं फार्मासिस्टों को नियमित तैनाती के लिए महानिदेशक को पत्र लिखा है। इस बारे में अपर निदेशक को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें