फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में दवाओं का अकाल

Wed, 18 Nov 2015 10:55 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय चिकित्सालय में मरीज आएं भी तो कैसे। यहां पर जरूरी दवाएं तक नहीं है। और तो और अभी तक शासन से नियमित सीएमएस की तैनाती भी नहीं है।
विज्ञापन


बुधवार को मंडलीय चिकित्सालय में टीकाकरण के लिए हैरिंग्टनगंज पीएचसी से संबद्ध एएनएम अर्चना यादव की तबियत खराब हो गई तो अस्पताल में पेट दर्द की दवा नहीं मिली। अर्चना दर्द से कराह रही थी।

डा. तृप्ती सिन्हा ने चिकित्सा अधीक्षक डा. अरविंद सिंह से साथी कर्मचारी के तबियत खराब होने की शिकायत की। साथ ही यह भी बताया कि अस्पताल में दवा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डा. अरविंद सिंह ने बाहर से इंजेक्शन मंगवाकर एएनएम को लगवाया। तब जाकर पीड़ित कर्मचारी को पेट दर्द से आराम मिला।

चिकित्सा अधीक्षक डा. अरविंद ने बताया कि अभी तक सीएमओ द्वारा आपूर्ति की गई दवाओं से अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। जब भी दवाओं की कमी थी, अब और कमी हो गई है। अस्पताल में जरूरी दवाएं नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें