मिल्कीपुर और सोहावल सहित देहात में कई जगहों पर करीब पंद्रह मिनट तक हवा के साथ बूंदाबांदी से लोगों को भरपूर राहत मिली।
नगर के सिविल लाइंस, पुलिस लाइंस, मोदहा, सहादतगंज, रिकाबगंज जैसे इलाकों में कुछ मार्ग व गलियां कुछ देर के लिए पानी में डूब गईं। चौक से पश्चिम हल्की बारिश व देवकाली क्षेत्र में नाम की बूंदे गिरीं। पुलिस लाइन व कंधारी बाजार में पानी भर गया।
रोडवेज रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, पुलिस लाइंस, राजकीय इंटर कॉलेज, आर्यकन्या गली समेत कई जलभराव हुआ। कुछ देर तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग का कहना था कि मंगलवार को कोई वर्षा रिकार्ड नहीं हुई है। उनका कहना था कि बुधवार को भी बदली के साथ बूंदाबांदी की आशंका हैं।