फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम संग प्रेक्षक ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा

Fri, 29 Jan 2016 11:10 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर उपचुनाव के लिए यहां पहुंचे प्रेक्षक बीएम झा ने शुक्रवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्र के साथ चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। वह प्रस्तावित मतगणना स्थल पहुंचे तो मतदान के लिए तैयार की जा रही ईवीएम को देखा। उन्होंने तैयारियों के बारे मेें प्रशासन के अफसरों से पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन


डीएम संग प्रेक्षक श्री झा सबसे पहले राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण पहुंचे। जीआईसी से ही पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। यहीं पर मतगणना कराए जाने की भी तैयारी है। इसको लेकर प्रेक्षक ने उन स्थलों को देखा जहां से पोलिंग पार्टियां रवाना की जानी है।

स्ट्रांग रूम बनाए जाने वाले स्थल के साथ मतगणना कराने की व्यवस्था को लेकर भी यही चर्चा की गई। उन्होंने अफसरों के साथ यहां की व्यवस्था के बारे में चर्चा की। जीआईसी के बाद अफसरों की टीम कलेक्ट्रेट में ईवीएम को दुरुस्त किए जाने वाले स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


यहां ईवीएम पर किए जा रहे कार्य के बारे में जानकारी ली। अफसरों से उपचुनाव में लगने वाली ईवीएम मशीनों के साथ अन्य चर्चा की। ईवीएम के निरीक्षण के लिए विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों को भी निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार को बुला रखा था।

बताया गया है कि निरीक्षण के लिए तीन दलों के प्रतिनिधि यहां पहुंचे थे। उनके साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम सिटी आरएन शर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व जयशंकर दूबे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एके श्रीवास्तव, तौसीफ अहमद भी थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें