अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा विद्यालय क्रीड़ा समिति और स्कूल बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय अंडर-10 अंडर 15 बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 05 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता के आयोजक सचिव रमेश यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ी 04 फरवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता एकल और युगल दोनों वर्गों में खेली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमाणित प्रमाण पत्र और आधार अनिवार्य होगा।