तारुन। थाना क्षेत्र की सहसीपुर गांव में बुधवार की सुबह खेत देखने जा रहे युवक की बिजली की तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम प्रधान कौशल किशोर ने बताया कि गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार निषाद (40) बुधवार भोर में करीब पांच बजे अपने खेत पर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते पर पोल से टूटकर गिरे तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया।
इससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर में ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई वे आननफानन एक डॉक्टर के पास ले गए लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मृतक के दो बेटी और एक बेटा है । हल्का दरोगा यमुना प्रसाद पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।