फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चने का टुकड़ा गले में फंसने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा कादीपुर में गले में चने का टुकड़ा फंस जाने से सात माह की बच्ची की मौत हो गई। ग्राम प्रधान भुल्लर प्रसाद ने बताया कि ग्रामसभा निवासी राम शंकर वर्मा कोटेदार की सात माह की पौत्री गुरुवार की देर शाम अपने डेढ़ वर्षीय भाई के साथ खेल रही थी।
विज्ञापन

वहीं पर परिवार के लोग चना चबा रहे थे। बताया गया कि उसी दौरान बच्ची ने चने के टुकड़े को मुंह मे डाल लिया, जो कि गले में फंस गया। परिजन बच्ची को इलाज के लिए रामपुरभगन ले गये। परंतु उसकी दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें